घिर जाता है,
बिखर जाता है,
टूट के जुड़ता नही है,
गिर के सम्भलता नही है,
ना कोई आस ही,
ना कोई पास ही,
मुश्किलें जब आती हैं,
आती हैं हर ओर से,
इंसान का विश्वास,
जुड़ा है एक रेशमी डोर से,
खिंच जाती है जो एक बार,
तो हो जाती है तार-तार,
बस,
यही होता है वो लम्हा,
जिसमें सम्भला तो सम्भला,
और बह गया तो बह गया,
मिल जाये एक राह कहीं,
दिख जाये जो किरण उम्मीद की,
तो शायद,
वो बिखरेगा नही,
टूटेगा नही,
सम्भल जायेगा वो,
उभर जायेगा वो,
और बेशक,
गिर कर उठ जायेगा वो।
Saturday, 10 January 2015
उम्मीद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लिखने बैठे...तो सोचा...
लिखने बैठे, तो सोचा, यूँ लिख तो और भी लेते हैं, ऐसा हम क्या खास लिखेंगे? कुछ लोगों को तो ये भी लगेगा, कि क्या ही होगा हमसे भला, हम फिर कोई ब...
-
कहते हैं जननी से धन्य ना कोई हो सका है और ना ही कभी होगा। एक माँ जो अपने बच्चे को अपने ही रक्त से सींचती है, उसे अपने ही शरीर का हिस्सा देक...
-
लिखने बैठे, तो सोचा, यूँ लिख तो और भी लेते हैं, ऐसा हम क्या खास लिखेंगे? कुछ लोगों को तो ये भी लगेगा, कि क्या ही होगा हमसे भला, हम फिर कोई ब...
-
हम इंसानों की एक ख़ास बात ये है कि हम में से बस कुछ लोगों को छोड़ दिया जाये तो बाकी के सभी मनुष्य सफाई पसन्द होते हैं। हमें सफ़ाई इतनी पसन्द ह...
No comments:
Post a Comment